गौरा-जबरौली मार्ग पर बबूल की झाड़ी के पास चल रहा था जुआ, पुलिस उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह की तहरीर पर दर्ज हुआ केस—–
मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, घटना बीती रात जबरौली के पास गौरा-जबरौली मार्ग पर संजीव सिंह की प्लाटिंग के निकट बब्लू पुत्र मोलहे के अर्धनिर्मित पक्के मकान के पास बबूल की झाड़ी के समीप की है।पुलिस के मुताबिक, इस मामले में उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोप है कि संबंधित स्थान पर सार्वजनिक रूप से जुआ खेला जा रहा था। मामले में पुलिस ने सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार, मामले में प्रमोद चौरसिया निवासी धनुवासांड, राम मोहन कश्यप निवासी जबरौली, मुख्तार अली निवासी जबरौली, विष्णु प्रताप निवासी अहमदखेड़ा और मलखान यादव निवासी अहमदखेड़ा के नाम शामिल हैं।पुलिस ने प्रकरण में विधिक कार्रवाई की है।
