
निगोहां। शुक्रवार को निगोहां थाने के सामने एक साइकिल सवार महिला को लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं टक्कर लगने के बाद मौके से कार फरार हो गई।
पुलिस ने परिवारीजनो की मदद से घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
निगोहां के भद्दी शिर्ष गांव निवासी विधवा महिला नीशु 25 शुक्रवार को निगोहां कस्बा आ रही थी इसी दौरान लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
इंस्पेक्टर निगोहां ने बताया कि घटना करने वाली कार का सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पता लगाया जा रहा है।
संवाददाता धीरज कुमार