क्षेत्रीय मुख्यालय (लखनऊ), भा.ति.सी.पुलिस बल द्वारा 24 अक्टूबर 2023 को भारत तिब्बत पुलिस बल का 62वाँ स्थापना दिवस मनाने हेतु भव्य परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री आर.पी.एस.रघुवंशी, उप महानिरीक्षक, क्षेत्रीय मुख्यालय (लखनऊ) ने परेड की सलामी ली। उप महानिरीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारियों को बल के 62वें स्थापना दिवस पर बधाई दी गई एवं अपने संबोधन में बल की जिम्मेवारियों पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान समय में बल की चुनौतियों पर प्रकाश डाला गया। भारत तिब्बत सीमा पुलिस को उत्तरी सीमाओं की सुरक्षा को चाक-चौबंध करने के आशय से भारत सरकार द्वारा 24 अक्टूबर 1962 को भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल का गठन किया गया था। भा.ति.सी. पुलिस बल की मुख्य ड्यूटियों उच्च तुंगता वाले क्षेत्रों में 9000 से 18800 फीट की ऊँचाई पर स्थित अग्रिम चौकियों पर तैनात रहकर 3488 कि.मी. लंबी भारत-चीन सीमा की सुरक्षा करना एवं नक्सल प्रभावित इलाकों के साथ-साथ आंतरिक सुरक्षा व वीआईपी सुरक्षा ड्यूटियों में भी तैनात किया गया है। अभी हाल ही में आए सिक्कम की भयंकर त्रासदी में भा.ति.सी. पुलिस बल ने जान की बाजी लगाकर लोगों की जान-माल की रक्षा की, जिस कारण एक बहुत बड़ी आपदा से लोगों को बचाया गया।
ध्वजारोहण कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत सभी अधिकारियों व जवानों को सूक्ष्म जलपान करवाया गया। इसके पश्चात दोपहर के एक बजे परेड प्रांगण में बड़े खाने का आयोजन किया गया, जिसका लुप्त सभी लोगों ने उठाया, कार्यक्रम के दौरान श्री सचिन कुमार दीक्षित, सी.एम.ओ.(एस.जी), श्री राम सुरेश, द्वितीय कमान, श्री राम कुमार,डिप्टी कमाण्डेंट, श्री पवन कुमार तिवारी, सहा. कमाण्डेंट श्री सर्वेश कुमार कनौजिया, सहा. कमाण्डेंट, श्री सी.वी.सिवा वारा प्रसाद,सहा. कमाण्डेंट व श्री बृज मोहन यादव, सहा. कमाण्डेंट उपस्थित रहें। उक्त कार्यक्रम पूरे सरोजनी नगर तहसील में जनमानस के बीच आकर्षण का केन्द्र बिंदु रहा।