
पुरवा उन्नाव। विकास खंड परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शुक्रवार को 45 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। विवाह कार्यक्रम पुरवा विकास खंड परिसर में अयोजित किया गया। जिसमे पुरवा विकास खंड में 17, हिलौली विकास खंड में 20, असोहा विकास खंड में 25, बिछिया विकास खण्ड में 12 जोड़े सामिल हुए। गरीब लड़कियों की शादी करने के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चला रखी है योजना के तहत 51 हज़ार की सहायता दी जाती है इनमें ₹35 हजार उनके खाते में जाते हैं दस हजार का सामान और छः हजार खाने पर खर्च किए जाते हैं। खंड विकास अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में पुरवा ब्लाक, हिलौली ब्लाक, व आसोहा ब्लाक, एवं बिछिया ब्लाक के जोड़े शामिल हुए हैं। सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम मे ब्लॉक प्रमुख सतीश चौधरी, बीडीओ संतोष कुमार श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत रवीन्द्र प्रसाद, आदि लोग मौजूद रहे।