निगोहां। लखनऊ मण्डल के अपर निदेशक (पशुपालन) डॉक्टर बीके सिंह ने समेसी के गौआश्रय केंद्र का औचक निरीक्षक किया। मौके पर मौजूद पशु सेवको के साथ ग्राम प्रधान को नर और मादा मवेशियों को अलग- अलग रखने की बात कही। साथ ही, ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान केंद्र में कुल 399 गौवंश पाए गए। जिसमे 279 नर और 120 मादा पशु थे। निदेशक डॉ बी.के. सिंह ने ग्राम पंचायत सचिव के.पी. सिंह और पशु चिकित्साधिकारी नगराम डॉo सुनील सिंह के साथ मौजूद ग्राम प्रधान अशोक कुमार को पशुओं की देख रेख और भूंसा तथा पुआल को मिलाकर खिलाने के निर्देश दिए। इसके अलावा यह भी निर्देश दिए गए कि किसी भी हालत में निराश्रित गौवंश सड़को और खेतों में न मिले। अगर दिखाई पड़ें तो उन्हें तत्काल पशु आश्रय केंद्र पहुचाए। निरीक्षण में पशुधन अधिकारी प्रज्ञा गुप्ता , वेटनरी फार्मेसिस्ट अरविंद तिवारी भी उपस्थित रहें।