मोहनलालगंज, लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ने गुरुवार देर रात मोहनलालगंज मंडल अध्यक्ष पद पर भाजपा नेता चक्रवीर सिंह बेटू व निगोहां मंडल अध्यक्ष पद पर आशुतोष शुक्ला को मनोनयन पत्र जारी किया। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों मंडल अध्यक्षों को बधाई देकर मिठाई बांटी।
दोनों नेताओं के मनोनयन की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ कस्बे के कालेबीर मंदिर में मंडल अध्यक्षों के साथ माथा टेक कर दर्शन किये और माला पहनाकर बधाई दी। इस मौके पर नवनियुक्त मोहनलालगंज मंडल अध्यक्ष चक्रवीर सिंह बेटू ने कहा पार्टी उन्हें मोहनलालगज मंडल की जिम्मेदारी देकर विश्वास जताया है जिसे वह पूरी ईमानदारी से निभाएंगे और आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी टीम के साथ जुटकर अपने हर बूथ से भाजपा को विजयश्री दिलाएंगे।