निगोहां। निगोहां के रघुनाथ खेडा स्तिथ एसबीएन इण्टर कॉलेज में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र – छात्राओं को प्रबंधक अमरेंद्र सिंह यादव द्वारापुष्प माला पहनाकर, मिष्ठान, गिफ्ट एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। एस.बी.एन. इंटर कॉलेज नारायणपुरी रघुनाथ खेड़ाके प्रबंधक अमरेन्द्र यादव ने बताया कि उनके कॉलेज में मेघावी हाईस्कूल में सादिया खान, यसी दीक्षित पूजा यादव, आदित्य यादव, पूनम, रोहित, संध्या, आराध्या सिंह, व सगुन और इण्टर मीडिएट में पीयूष कुमार यादव, शगुन साहू, अंकुल शर्मा को पुष्प माला पहनाकर, मिष्ठान, गिफ्ट एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कर विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सतत् सफल होने का शुभकामनाएँ दी। इस मौके पर संरक्षक एस, आर यादव, प्रबंधक अमरेंद्र सिंह , कार्यकारी निदेशक एसके यादव प्रधानाचार्य घनश्याम, अवधेश यादव , नीरज कुमार, वरिष्ठ अध्यापक राम किशोर यादव, पुष्पेंद्र सिंह, एंजेलिना एडिक्शन व मेधावी छात्र-छात्राओं के अभिभावक और शिक्षक मौजूद रहें।
