लालगंज/रायबरेली – युवा विकास समिति के उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार तिवारी ने निकाय चुनाव में लालगंज नगर के मतदाताओं का आभार प्रकट करते हुए आज लालगंज में हुए शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने चुनाव कार्य में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों व पुलिस बल की भी उनके योगदान के लिए प्रशंसा की। मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह देश में लोकतंत्र की मजबूती व परिपक्वता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु मतदान के लिए जिस उत्साह का परिचय दिया, वह उल्लेखनीय है। प्रमोद कुमार तिवारी ने चुनाव कार्य में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों व पुलिस बल की उनके योगदान के लिए प्रशंसा की और कहा कि उनके अथक परिश्रम से मतदान तक की प्रक्रिया सफलता के साथ सम्पन्न हो सकी। श्री तिवारी ने कहा कि लालगंज नगर की जनता मतदान में जिस उत्साह के साथ वोट करके 61 प्रतिशत मतदान करके रिकार्ड कायम किया है उसके लिए मैं समस्त नगर की जनता का अभिनंदन करता हूँ।