निगोहां क्षेत्र के दयालपुर मजरा भजनमऊ गांव निवासी दीपक ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया बीते मगंलवार की देर रात बड़े भाई दीपू,दिलीप ने बहनोई सोनु द्विवेदी व उनके रिश्तेदार निवासी डिघौरा जनपद रायबरेली के साथ मिलकर समरसेबिल से पानी भरने को लेकर हुये विवाद के बाद गाली-गालौज कर रहे थे,तो उसने विरोध जताया जिसके बाद उक्त सभी ने लाठी डंडो से उसकी व पत्नी रोली की जमकर पिटाई कर कर घायल कर दिया ओर पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।परिजन घायल दम्पत्ति को इलाज के लिये सीएचसी लेकर गये,जहां से दोनो को ट्रामा टू रिफर कर दिया गया।थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया पीड़ित की तहरीर पर आरोपी सगे भाईयो समेत चार के विरूद्व मारपीट,जान से मारने की धमकी देने की धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी हैं।
