![](https://tv18news.in/wp-content/uploads/2024/06/155deb4cefccef88d3f7de3a0423d23b26b73771b291b1568c6bd2a15557128c-1024x576.webp)
सऊदी अरब के मक्का में हज यात्रियों की मौत का आंकड़ा 600 को पार कर गया है। मरने वालों में 90 भारतीय भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा मौतें मिस्र के यात्रियों की हुई हैं।
मक्का में मिस्र के 300 से ज्यादा और जॉर्डन के 60 से ज्यादा हज यात्रियों की मौत हो चुकी है। मौत की वजह गर्मी बताई जा रही है। यहां का तापमान 52 डिग्री तक पहुंचने के बाद यह स्थिति पैदा हुई। हालांकि, बिना रजिस्ट्रेशन के हज यात्रियों का वहां पहुंचना भी स्थिति के बिगड़ने की एक बड़ी वजह बताई जा रही है।
अब सवाल यह है कि क्या मक्का में मौत के बाद भारतीय हज यात्रियों के शव भारत लाए जाएंगे? मक्का में इस बात की पुष्टि कैसे की जाती है कि मरने वाला हज यात्री किस देश का निवासी है?