
लखनऊ।अफजलगढ़। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अफजलगढ़ में गुरु पूर्णिमा का कार्यक्रम बड़ी श्रृद्धा एवं हर्षोंउल्लास से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने आचार्यों के प्रति श्रृद्धा भाव एवं आदर प्रकट किया। शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में प्रधानाचार्य प्रकाश वीर आर्य ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बताया कि महर्षि वेदव्यास जी ने चारों वेदों का पुनर्गठन किया एवं विभिन्न पुराण,महाभारत,गीता की रचना की जो मनुष्य को जीवन की कला सीखाते है और ज्ञान से परिपूर्ण है। इसी कारण से महर्षि व्यास जी को गुरु पूर्णिमा के दिन पूजा जाता है। जो लोग महर्षि व्यास जी की इस दिन पूजा करते हैं। उन्हें उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। बहन पावनी, बंसराज चौहान,रिया,अनूप सिंह, अभिषेक,आराध्या,ओम तुल्सयान आदि छात्र-छात्राओं ने व्यास जी से संबंधित प्रेरक प्रसंग प्रस्तुत किये। बहन रिया ने गुरु की महिमा एक श्लोक द्वारा समझाइ- गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देवो महेश्वरा। भैया अनूप सिंह ने गुरु एवं शिष्य के बीच प्रगाढ़ संबंध का उल्लेख किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में रमाकांत तिवारी, शौकेंद्र कुमार,ओमकार सिंह, जितेंद्र कुमार वत्सल,आनंद भूषण यादव तथा मनोज कुमार आदि की सहभागिता रही।