
जुलाई के तीसरे सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है और इसी के साथ सावन का महीना भी शुरू हो गया है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित होता है।
सोमवार से शुरू होने के कारण इस माह का महत्व और भी बढ़ गया है। यह सप्ताह काफी खास रहने वाला है।
राशिफल के अनुसार, 22 जुलाई से 28 जुलाई 2024 तक का यह सप्ताह कई राशि वालों के लिए लकी, तो कई के लिए अनलकी साबित होने वाला है। ऐसे में पंडित हर्षित मोहन शर्मा के अनुसार, आइए जानते हैं कि सभी राशियों के यह सप्ताह कैसा रहने वाला है।
मेष (Aries)
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य में थोड़ी समस्याएं आ सकती हैं। प्रॉपर्टी खरीदने के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी करियर में सफलता मिलेगी।
वृषभ (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी कोई विवाद में फंस सकते हैं। परिवार में कोई विवाद हो सकता है। मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। मौसमी बीमारियों का खतरा बना रहेगा। आर्थिक तौर पर यह सप्ताह अच्छा है।
मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि वाले इस सप्ताह समस्याओं को लेकर थोड़े परेशान रह सकते हैं। परिवार में विवाद होने के कारण मन परेशान रहेगा। आपके काम बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य में पेट दर्द या हाथ पैर दर्द जैसी समस्या हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट देखने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र परिवर्तन के हिसाब से यह सप्ताह ठीक नहीं है।
कर्क (Cancer)
यह सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए कठिनाइयां भर रहेगा। आर्थिक व्यापार में नुकसान देखने को मिलेगा। पत्नी के साथ मतभेद हो सकते हैं। कोई भी निर्णय सोच-विचार कर लें स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इस सप्ताह कोई नया कार्य शुरू कर रहे हैं, तो चौतरफा स्थिति देखकर ही डिसीजन लें।
सिंह (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह सफलतादायक रहेगा। किसी भी कार्य को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। स्वास्थ्य भी ठीक-ठाक रहेगा। आपको एक्सरसाइज शुरू करने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में बड़ा मुनाफा हो सकता है। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।
कन्या (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह ठीक रहने वाला है। विशेष कार्य की पूर्ति के लिए आप कोई नई प्लानिंग कर सकते हैं। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा। मौसम बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। आर्थिक तौर पर भी यह सप्ताह आपके लिए लाभकारी रहने वाला है।
तुला (Libra)
तुला राशि वाले इस सप्ताह मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। परिवार में कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है। आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ेगा। वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य में भी परेशानियां हो सकती हैं। आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, वह खराब हो सकता है।
वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक ही रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां से घिरे रह सकते हैं। व्यवसाय में बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। विवादों से दूर रहने की आवश्यकता है। पत्नी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी बड़ी गिरावट आ सकती है। यदि आप कोई फैसला करना चाह रहे हैं, तो यह आपके हित में नहीं होगा।
धनु (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए सप्ताह अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। मन अच्छा रहेगा। निवेश करने से फायदा होगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन होगा। मौसमी बीमारियों के कारण पत्नी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आर्थिक स्थिति में बड़ा मुनाफा देखने को मिलेगा। नए स्रोत से आय प्राप्त।
मकर (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं। भूमि, भवन या वाहन संबंधी कार्य में लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह सप्ताह सामान्य रहेगा। काम की अधिकता के कारण शारीरिक थकावट हो सकती है। आर्थिक तौर पर भी यह समय लाभकारी है।
कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए सप्ताह परेशानी भरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। मांगलिक कार्य के लिए बनाया गया प्लान बिगड़ सकता है। मन अशांत रहेगा। विरोधी वर्ग आपका फायदा उठाएंगे। मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी।
मीन (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कोई परेशानी हो सकती है। प्रॉपर्टी में कोई भी फैसला आज इस सप्ताह न लें। किसी प्रकार का अप्रिय समाचार सुनने को मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको व्यापार में ज्यादा लाभ प्राप्त नहीं होगा।
डिसक्लेमर
‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’