मोहनलालगंज सर्किल में हुआ विदाई समारोह का आयोजन,नवनियुक्त एसीपी रजनीश वर्मा ने गिनाई प्रथमिकतायें लखनऊ।मोहनलालगंज सर्किल के नए सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा का मातहतो ने पुष्प गुच्छ भेटकर जोरदार स्वागत किया,वही पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र सेंगर द्वारा हटाये गये सहायक पुलिस आयुक्त राधा रमण सिंह को शुक्रवार को मातहतो ने विदाई दी।विदाई और स्वागत समारोह में नवनियुक्त एसीपी रजनीश वर्मा समेत मोहनलालगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आलोक राव,निगोहां थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी, नगराम थाना प्रभारी विवेक कुमार चौधरी समेत भारी स्टॉफ मौजूद था। एसीपी कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मियों ने स्थान्तरित एसीपी राधा रमण सिंह को फूल माला पहनाकर व पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेटकर विदाई दी। एसीपी राधा रमण सिंह कों पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र सेंगर ने मोहनलालगंज सर्किल से हटाकर विभूतिखंड सर्किल भेजा है ।विदाई और स्वागत समारोह में मौजूद थाना प्रभारी आलोक राव व थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी व विवेक कुमार चौधरी ने नए सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा का जोरदार स्वागत किया,इस मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ दिया ।नए सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने सरकार की उपलब्धिया गिनाई और मातहतों के साथ बैठक कर सरकार की मंशा के मुताबिक कार्य करने तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए ।
