निगोहां। गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अमरेश रावत द्वारा निगोहां के पुरहिया गांव में नवनिर्मित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित श्री राम दुलारे मिश्र स्मृति द्वार का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान पुरहिया प्रभाकर त्रिवेदी, श्रीकिशोर तिवारी, विशंभर तिवारी, चंद्रमणि मिश्रा उर्फ लल्लन मिश्रा, चंद किशोर मिश्रा, निलेश मिश्रा, विनय मिश्रा, प्रशांत मिश्रा, विजय मिश्रा, लाल बाजपेई, धीरू मिश्रा, विनोद मिश्रा, समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें।