
(वैचारिक तूफान: प्रशांत त्रिवेदी)
सदस्यता अभियान में पहुंचे मंत्री ने प्रेरणादायक संदेश दिया
लखनऊ। निगोहां के लालपुर गांव के भाजपा नेता विनोद वर्मा द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान 2024 सेवा पखवाड़ा व मतदाता सम्मान समारोह में पहुंचे जलशक्ति मंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मौजूद जनसमूह को मोबाइल नंबर बोलकर सदस्यता ग्रहण कराते हुए भाजपा और जनसंघ की नीव कैसे रखी गई इसके बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेई के भाजपा समर्पण को याद दिलाते हुए एक चाय वाला कैसे देश का प्रधानमंत्री बनकर जहा भारत मता बोलने पर सीने पर गोली पड़ जाती आज वहा लाल चौक पर तिरंगा फैरा दिया। इसलिए आप लोग केवल अपना काम करिए और भाजपा के साथ रहिए बाकी काम मोदी योगी पर छोड़ दीजिए इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा नेता शंकरी सिंह ने भी मौजूद लोगो को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई। वही कार्यक्रम का संचालन रीना दीक्षित ने किया ।इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा नेता विनोद वर्मा,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नवीन मिश्रा, ब्रजेश पटेल,,विकास पटेल,नागेश वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र दीक्षित, पूर्व ब्लाक प्रमुख नितिन जायसवाल, पुराहियां प्रधान प्रभाकर त्रिवेदी, ब्रजेश वर्मा, प्रांजुल पटेल, प्रिंस वर्मा निगोहां प्रधान अभयकांत दीक्षित मौजूद रहे।
समाज में सुधार की दिशा में प्रेरणादायक संदेश दिया
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि शाम को घर लौटते ही अपने माता-पिता से गपशप करें और उनकी बातों का सम्मान करें। याद रखें, अपने परिवार और समुदाय के प्रति स्नेह और सम्मान रखना आवश्यक है। किसी पर भी हाथ उठाना—चाहे वह आपकी पत्नी हो, बेटी हो या कोई गरीब रिक्शा चालक—सही नहीं है। भगवान शनि न्याय के देवता हैं, और हमें उनके न्याय पर भरोसा करना चाहिए।
हमारे समाज में झोपड़-पट्टियों में रहने वाली बेटियाँ पढ़-लिखकर अफसर बन सकती हैं, जबकि एक बिल्डिंग में रहने वाले शराबी के कारण पूरा घर बर्बाद हो सकता है। इसलिए, परिवार में आपसी समझ और प्रेम बनाए रखें। जमीन के लिए भाइयों के बीच झगड़ा न करें; यह काम आपके द्वारा किया जाना चाहिए, बाकी कार्य नेताओं पर छोड़ दें। हमेशा अपने मन में ठंडक और दिल में आग रखें। जब तक लक्ष्य हासिल न हो जाए, चलते रहें। धर्म और कर्म के मार्ग पर चलते रहें। घर से निकलते ही गांव के बुजुर्गों को प्रणाम करें और गांव की सभी बेटियों का सम्मान करें।इस संदेश को फैलाएं, ताकि समाज में सकारात्मक परिवर्तन आ सके।
ग्रामीणों ने जलशक्ति मंत्री के सामने अपनी मांगे रखी
निगोहां लालपुर के पूर्व ग्राम प्रधान नंद किशोर वर्मा ने मंत्री को दिए शिकायती पत्र में कहा उनके गांव में राजकीय नलकूप की जरूरत है।और इसके लिए नलकूप लगवाने के लिए अपनी पर्याप्त जगह दे देगे।वही भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नवीन मिश्रा ने निगोहां स्टेशन रोड से लेकर मीरक नगर तक का मार्ग बहुत जर्जर है। जिस पर मंत्री ने दोनो मामले को पूरा करने का आश्वासन दिया।