
संवाददाता
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) ने आज अपने 63वें स्थापना दिवस का आयोजन क्षेत्रीय मुख्यालय लखनऊ में किया। इस अवसर पर आईटीबीपी लखनऊ के डीआईजी आर.पी.एस. रघुवंशी ने जवानों को सलामी दी और सभी अधिकारियों एवं जवानों से मिलकर हौसला अफजाई की।
आईटीबीपी, जो भारतीय सुरक्षा बलों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, की स्थापना 24 अक्टूबर 1962 को भारत और तिब्बत के बीच सीमा की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए की गई थी। यह दिन साहसी जवानों की वीरता और समर्पण को सम्मानित करने का अवसर है, जो कठिन भूभाग और प्रतिकूल मौसम में देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं।डीआईजी रघुवंशी ने कहा कि कैसे हिमवीर -40 डिग्री सेल्सियस तापमान पर तैनात रहकर सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। यह स्थापना दिवस न केवल बल की उपलब्धियों को दर्शाता है, बल्कि जवानों के अदम्य साहस को भी उजागर करता है।