
निगोहां। गुरूवार को निगोहां स्तिथ
बाबू सुंदर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में डॉ. अब्दुल कलाम इंटर-टेक्निकल यूनिवर्सिटी के तत्वावधान में लखनऊ ज़ोन स्पोर्ट्स फेस्ट 2024-25 का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित दो दिवसीय खेल महोत्सव में कई नामी गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने चार चांद लगा दिए।
खेल महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन गुब्बारे उड़ाकर किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन
प्रतिभागी टीमों द्वारा भव्य मार्च पास्ट का आयोजन हुआ, जिसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस खेल महोत्सव में विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिसमें बैडमिंटन, कबड्डी, शतरंज, एथलेटिक्स, खो-खो, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, और बास्केटबॉल जैसी प्रतियोगिताएं हुई जिसका फाईनल शुक्रवार को खेला जाएगा। इन खेलों में भाग लेने के लिए 18 जिलों से 45 विभिन्न महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों से छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
स्पोर्ट्स फेस्ट का उद्घाटन दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि संतोष सिंह, पद्मश्री सुश्री सुधा सिंह, शैलेंद्र शर्मा अटल, केशव सिंह (वित्त अधिकारी, AKTU), डॉ. ओ. पी. सिंह (डीन स्टूडेंट वेलफेयर, AKTU), डॉ. मनोज कुमार (एसोसिएट डीन स्टूडेंट वेलफेयर, AKTU) , अध्यक्ष बाबू सुंदर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के अध्यक्ष आनंद शेखर सिंह और उपाध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह, कॉलेज के निदेशक डॉ आलोक कुमार शुक्ला, निदेशक डॉ रवि शंकर मिश्रा, प्रिंसिपल डॉ आनंद सिंह मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत “देवी वंदना” से हुई, जिसके बाद सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। एकेटीयू कुलगीत के साथ संस्थान के चेयरमैन आनंद शेखर सिंह ने स्वागत भाषण दिया। इसके बाद पद्मश्री सुधा सिंह, शैलेंद्र शर्मा अटल, और एकेटीयू के प्रतिनिधियों ने अपने प्रेरणादायक विचार साझा किए।
खेल समन्वयक अभीषेक सिंह के अनुसार खेल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति रुचि को बढ़ावा देना, उनके शारीरिक और मानसिक विकास को प्रोत्साहित करना और उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है। अध्यक्ष आनंद शेखर सिंह ने कहा, “यह फेस्ट युवाओं को अपने भीतर छिपी खेल प्रतिभा को निखारने और अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व गुणों को विकसित करने का एक अद्वितीय मंच प्रदान करता है।