सीएम योगी की रैली में रायबरेली भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी व दिलीप द्विवेदी के नेतृत्व में पहुंचे भाजपाई
अयोध्या –
अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर 5 फरवरी को मतदान होना है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वयं इस सीट की कमान संभाली है। इसी कड़ी में आज अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली हुई जिसमें लाखों की भीड़ मुख्यमंत्री योगी को सुनने के लिए एकत्रित हुई। इस रैली को सफल बनाने हेतु जनपद रायबरेली के भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्र सहसंयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ अवध क्षेत्र दिलीप द्विवेदी, रतन सिंह एवं भाजपा कार्यकर्ता रैली में पहुंचे तथा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति विभाग के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात की एवं भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी चंद्रभान पासवान के पक्ष में मतदान कराने हेतु गणित पर चर्चा की।