लखनऊ। निगोहां के दखिना शेखपुर स्थित पारिजात दूध डेरी के एक कर्मचारी को दूध के लेनदेन को लेकर महिलाओ सहित आधा दर्जन लोगों ने लाठी डंडों से उसकी पिटाई कर दी बचाने दौड़े डेरी मालिक के चाचा की भी पिटाई कर दोनों को गभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा।
निगोहां के जमुरिया मजरा नन्दौली निवासी सरवन ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि
वह शेखपुर दखिना स्थित पारिजात दूध डेरी पर काम करता है सोमवार करीब रात 9.30 बजे रायबरेली जिले के बछरावां कस्बा निवासी
शिवशरन अपने बेटे अभी भट्ट व साथी देवपुरी बछरावां के सूरज, रुपामऊ थाना मिल एरिया रायबरेली के अतुल पाण्डेय, साथ में कुछ महिलायें को लेकर दूध ढेरी आ धमके और दूध के दूध के लेनदे को लेकर उसे गालियाँ देते स्टम्प व लात-घूंसों, डण्डे से मारने-पीटने लगे बचाव करने में डेरी मालिक के चाचा रमाकान्त बचाने दौड़े तो उसकी भी पिटाई कर घायल कर दिया।
एसओ निगोहां अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर पर मारपीट , बलवा की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
