लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के हरकंशगढी में मगंलवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।दुर्घटना में बाइक चला रहे मजदूर की मौत हो गयी।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक मजदूर के शव को कब्जे में लेकर परिजनो को सूचना दी।परिजनो के मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा।उन्नाव जनपद के मौरांवा थाना क्षेत्र के मवई गांव निवासी हरिकेश ने बताया उसका बड़ा भाई मुकेश(30वर्ष) मोहनलालगंज के डीएलएफ गार्डेन सिटी में मजदूरी करता था.मगंलवार को अपने साथी मजदूर की बाइक लेकर पीजीआई की तरफ जा रहा था जैसे ही हरकंशगढी गांव के पास पहुंचा ही था कि बाइक में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी,दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल भाई मुकेश को पुलिसकर्मी इलाज के लिये सीएचसी लेकर गये,जहां मौजूद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है।मृतक मजदूर के परिवार में बुजुर्ग मां धन्नो देवी व दो भाई सुरेश व हरिकेश है।प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया मृतक मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया गया है.परिजनो के तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।
