निगोहां। मंगलवार को निगोहां कस्बे से अपने रिक्सा ट्राली से कुछ समान लेकर काम पर जा रहे एक राजमिस्त्री पर निगोहां सत्यनारायण तिवारी इण्टर कॉलेज के पास मधुमखी के झुंड ने हमला कर दिया जिसमे वह बुरी तरह घायल हो गया। वहाँ से गुजर रहे राहगीर भी इधर उधर भाग खड़े हुये और अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस को सूचना कर घायल को सीएचसी मोहनलालगंज उपचार के लिए भेजा गया। बता दें कि दो दिन पूर्व उतरावा गांव निवासी जुबेर 25 की मधुमखियों के हमले से मौत हो गई थी। वहीं मंगलवार को निगोहां के अनिघेमऊ निवासी राजमिस्त्री अंगनु 50 के अनुसार वह निगोहां कस्बे से रिक्सा ट्राली से कुछ समान लेकर काम पर जा रहा था तभी निगोहां जाने वाले मार्ग पर सत्यनारायण इण्टर कॉलेज के पीछे दीवार में लगी मधुमक्खी के छत्ते में किसी अज्ञात हमले से आक्रोशित हुई मधुमखियों के झुंड से राजमिस्त्री पर हमला कर दिया घायल राजमिस्त्री सड़क पर ही गस खाकर गिर पड़ा स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दिया पहुची एम्बुलेंस से उसे सीएचसी मोहनलालगंज लेकर पहुंचे परिवारीजनों का आरोप है कि घायल सीएचसी गेट पर ही दर्द से कहरता रहा लेकिन उसे भर्ती नही किया गया तो कुछ समाजसेविको के हस्तक्षेप के बाद उसे भर्ती किया गया।सीएचसी अधीक्षक डॉ अशोक कुमार ने बताया कि आंख के ऑपरेशन की वजह से इमरजेंसी के सभी बेड फूल थे जिसकी वजह से बेड नहीं मिल पाया।अब उसे भर्ती करा दिया गया।
