
निगोहां। बाबू सुंदर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. इन्दु सुभाष (Ph.D, Women Studies) ने महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके बाद संस्थान के निदेशक ने स्वागत भाषण दिया। इसके बाद बीएसएसडीसी के प्राचार्य ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे। वाइस चेयरपर्सन श्रीमती रीना सिंह ने छात्राओं और महिला स्टाफ को प्रेरित करने वाला संबोधन दिया। मुख्य अतिथि डॉ. इन्दु सुभाष ने अपने उद्बोधन में महिलाओं की उपलब्धियों और चुनौतियों पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन श्री आनंद शेखर सिंह ने महिलाओं के योगदान की सराहना की और उन्हें समाज में आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में BSSCOP के निदेशक ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।संस्थान द्वारा सभी महिला फैकल्टी, स्टाफ और छात्राओं को सम्मानित किया गया और उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का सफल संयोजन SAC Head अनामिका मौर्य ने किया, जबकि मंच संचालन अमित कुमार यादव ने किया।बाबू सुंदर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।