
अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद द्वारा राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप सिंह की जयंती का हुआ आयोजन
वरिष्ठ समाजसेवी एवं विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
रायबरेली – अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद रायबरेली के जिला अध्यक्ष राजेश सिंह एवं महिला अध्यक्ष रेनू सिंह तथा महामंत्री विजय बहादुर सिंह के संयुक्त प्रयास से राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप सिंह की 485 वी जयंती का आयोजन दीप पैलेस में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाज सेवी एवं पूर्व प्रमुख शैलेंद्र कुमार अग्निहोत्री तथा विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट के प्रांतीय अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान एवं राकेश सिंह भदौरिया समाजसेवी संयुक्त रूप से शामिल हुए। सर्वप्रथम सभी अतिथियों एवं आगंतुकों द्वारा राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर राजेंद्र अवस्थी, सत्य प्रकाश पांडेय, सभासद एसपी सिंह राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह महेंद्र अग्रवाल विष्णु तिवारी अजय सिंह कछवाह बृजमोहन योग शिक्षक राजकुमारी सिंह रश्मि सविता सिंह शिक्षिका मधु मनीषा बबीता सहित अन्य लोगों को वस्त्र तथा प्रतीक चिन्ह एवं माल्यार्पण कर अतिथियों एवं आयोजको द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एस.एस पाण्डेय प्रभारी मीना मंच बेसिक शिक्षा तथा धन्यवाद एवं आभार राजेश सिंह अध्यक्ष द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि शैलेंद्र अग्निहोत्री ने कहा कि परिषद के सभी पदाधिकारी के संयुक्त प्रयास से आज जनपद में राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप सिंह की जयंती का आयोजन कर सराहनीय प्रयास किया गया है। महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम की वीरगाथा युगों युगों तक याद की जाएगी।
विशिष्ट अतिथि के रूप में जीसी सिंह चौहान एवं राकेश सिंह भदौरिया ने कहा कि आज के आयोजन का मुख्य उद्देश्य हम सब राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप सिंह जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में चर्चा करें और युवा पीढ़ी को भी उनके इतिहास से परिचित कराए।