जनता द्वारा ठुकराए गए लोग, फर्जी मुकदमा करवा कर रहे डराने की कोशिश, झुकूंगा नहीं : कमल सिंह चौहान
रायबरेली – कांग्रेस नेता कमल सिंह चौहान के ऊपर सोशल मीडिया में एक जनप्रतिनिधि के ऊपर विवादित टिप्पणी करने के आरोप में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम धारा 67 में सादर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।उस पर प्रेस नोट जारी कर उन्होंने कहा कि रायबरेली में कुछ लोग जो जनता द्वारा ठुकराए जा चुके हैं, वह हताशा में लोकतांत्रिक राजनीति भी नहीं कर पा रहे हैं। लोकतांत्रिक राजनीति में सवाल पूछे जाने, आलोचना करने का हक सभी को है, मगर ये अपने अहंकार और तानाशाही में लोकतांत्रिक अधिकार पर भी पाबंदी लगाने की कोशिश कर रहे हैं। रायबरेली क्रांति और अन्याय के खिलाफ लड़ने वालों की धरती है।मै किसी भी तरह की तानाशाही और अन्याय के खिलाफ नहीं झुकूंगा, जरूरत पड़ने पर कोई भी कीमत अदा करूंगा।कमल सिंह ने कहा कि मुझे कानून, प्रशासन और न्याय व्यवस्था के साथ साथ रायबरेली की जनता पर पूरा भरोसा है।उनके साथ न्याय होगा उन्हें विश्वास है।
