
मंत्री की यह टिप्पणी महिला सम्मान के खिलाफ, संवेदनशील राज्य की गरिमा पहुंचाई ठेस, कार्यवाही न हुई तो तेज होगा आंदोलन: सरिता गुप्ता
सेना की महिला अधिकारी के बारे में इस तरह की अभद्र टिप्पणी भाजपा की मानसिकता को दर्शाती है : दीपेन्द्र गुप्ता
लालगंज/रायबरेली – रायबरेली के लालगंज तहसील परिसर में आज भारतीय सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर भाजपा मंत्री विजय शाह की विवादित टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देकर मंत्री की टिप्पणी की तीखी निंदा की और उप-जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के भाजपा मंत्री सोफिया कुरेशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।सरेनी विधानसभा प्रभारी संतोष त्रिवेदी और लालगंज नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में एकत्र कार्यकर्ताओं ने लालगंज के उपजिला अधिकारी मिथिलेश त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। इसमें भाजपा नेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाही की मांग की गई है।
नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने कहा कि कि मंत्री की यह टिप्पणी न सिर्फ महिला सम्मान के खिलाफ है, बल्कि उत्तर प्रदेश जैसे संवेदनशील राज्य की गरिमा को भी ठेस पहुंचाती है। कांग्रेस ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है और मंत्री विजय शाह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है।सरिता गुप्ता ने चेतावनी दी कि अगर विजय शाह को बर्खास्त नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज होगा। उन्होंने कहा कि कर्नल सोफिया ने देश की रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगाई है। उन्होंने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। कांग्रेस के प्रांतीय नेता दीपेन्द्र गुप्ता ने कहा, “सेना की महिला अधिकारी के बारे में इस तरह की अभद्र टिप्पणी भाजपा की मानसिकता को दर्शाती है। यह देश की बेटियों का अपमान है और कांग्रेस इसे कभी सहन नहीं करेगी।” उन्होंने बताया कि उक्त टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और मीडिया में भी यह मामला प्रमुखता से उठाया जा रहा है। सभासद व कांग्रेस नेता अतुल शर्मा ने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी जैसी जांबाज अधिकारी पर की गई टिप्पणी उत्तर प्रदेश के लिए शर्मनाक है। इससे भाजपा की महिलाओं के प्रति सोच उजागर होती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मंत्री के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ेगी।इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष सरिता गुप्ता, सरेनी विधानसभा प्रभारी संतोष त्रिवेदी, संतोष सिंह, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कामता प्रसाद, सभासद अतुल शर्मा और दीपेंद्र गुप्ता समेत कई महिलाएं और विभिन्न संगठनों के लोग शामिल रहे।