
आज इन्हौना चौराहा ऐतिहासिक पल का साक्षी बना जब पूर्व सांसद एवं लोकप्रिय नेता श्रीमती स्मृति ईरानी जी का भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने जोरदार उत्साह के साथ ढोल-नगाड़े, डीजे, गोला और बांगड़ा के साथ उनका अभिनंदन किया।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, जिला महामंत्री राकेश त्रिपाठी, पूर्व जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा , समाजसेवी नेता राम किशोर त्रिवेदी (बबलू भैया), मंडल अध्यक्ष सिंहपुर गौरव श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री भाजपा सुनील पासी, अनिल पांडे, कुलदीप मिश्रा, राहुल पाठक, शिरीष गुप्ता, बच्चू लाल यादव, तेज नारायण मिश्रा, दीपू मिश्रा और अश्वनी सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।स्मृति ईरानी के स्वागत में लगा जनसमूह इस बात का संकेत था कि अमेठी की जनता आज भी उनके कार्यों को स्मरण करती है और उनके प्रति गहरी श्रद्धा रखती है।