
अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में एक दलित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। पूरे रामा चौहान गांव में 22 वर्षीय सागर कोरी की हत्या से तनाव का माहौल है। मृतक की बहन आरती ने पड़ोस में रहने वाली एक लड़की, उसके जीजा और दादी पर साजिश करके हत्या करने का आरोप लगाया है।मुंह में कपड़ा ठूंसासागर रात में खाना खाकर छत पर सोया था। सुबह उसका शव पड़ोसी रविंद्र सिंह की पशुशाला में मिला। शव की स्थिति अत्यंत संदिग्ध थी। मृतक के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। आरोपियों ने शव को पन्नी और कंबल से ढककर छिपाने का प्रयास किया था।मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा जाता, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए संग्रामपुर पुलिस के साथ कईथानों की पुलिस फोर्स गांव में तैनात है।