
अमेठी के थाना इन्हौना पुलिस ने मोहर्रम और जुमे के अवसर पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए। पुलिस ने संवेदनशील इलाकों की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया। जुलूस मार्ग, मस्जिदों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस ने आधुनिक तकनीक का उपयोग कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह के निर्देशन में पूरी व्यवस्था संचालित की गई।थानाध्यक्ष ने मौके की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम को समय से पहले तैनात किया। उन्होंने थाना स्तर से पूरे अभियान की निगरानी की। थाना इन्हौना पुलिस की इस सतर्कता से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रही।थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह की कार्यशैली से स्थानीय लोग संतुष्ट हैं। वे कानून का पालन सख्ती से कराते हैं। साथ ही आम जनता से विनम्रता से पेश आते हैं। उनकी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के कारण क्षेत्र की जनता में उनका विशेष सम्मान है।