सिंहपुर, अमेठी।तिलोई विधानसभा क्षेत्र में आज विकास की एक नई किरण जली जब अमेठी के सांसद श्री किशोरीलाल शर्मा की सांसद निधि से 9 हाईमास्ट लाइटों के स्थापना कार्य का शुभारंभ हुआ। इस क्रम में सिंहपुर ब्लॉक के राजा फतेहपुर स्थित इस्लामगंज चौराहे पर मंत्रोच्चार व नारियल फोड़कर भूमि पूजन किया गया।इस अवसर पर तिलोई विधानसभा प्रभारी श्री सर्वेश कुमार सिंह, वरिष्ठ नेता श्री सुरेश त्रिवेदी, श्री सुंदर लाल जायसवाल, श्री गोपी चंद्र बाजपेयी, सिंहपुर ब्लॉक अध्यक्ष श्री चंद्र मोहन तिवारी, तिलोई ब्लॉक अध्यक्ष श्री काशी प्रधान, ग्राम प्रधान फत्तेपुर श्री अमरेश मिश्रा (अनुराग मिश्र), देवेंद्र शुक्ला, कमल अहमद बद्दू भाई, शिव बरन पासी, मो० शोएब, वकार अहमद समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए सांसद एवं उनकी टीम के प्रति आभार प्रकट किया और उम्मीद जताई कि ऐसे प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में रोशनी के साथ विकास की गति भी तेज़ होगी।
