लखनऊ। निगोहां के समाजसेवी निगोहां लालपुर गाँव के नवीन मिश्रा को विधान सभा क्षेत्र मोहनलालगंज के निगोहां भाजपा मंडल महामंत्री बनाया गया। इस दौरान ग्रामीणों और कस्बा वासियों ने सोशल मीडिया पर जमकर बधाई दी और फूल माला पहनाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाई।
वहीं मंडल महामंत्री बनने पर समाजसेवी नवीन मिश्रा ने कहा कि वह गांव समाज मे गरीब असहाय लोगों की मदद करते आ रहे है और आगे भी मदद करते रहेंगे। इसके अलावां वह पार्टी के बताए गए मार्गदर्शन पर ही चलेंगे।
