निगोहा के दखिना गांव में आज से शिव महापुराण कथा महोत्सव का शुभारंभ होगा। यह कथा रोजाना 5 बजे से 8 बजे तक कथा व्यास श्री जयशंकर प्रसाद शुक्ल जी महाराज के द्वारा होगी। कार्यक्रम के आयोजक
भारतीय किसान यूनियन (लोकतांत्रिक) के प्रदेश सचिव
अनमोल तिवारी ने बताया कि इसके बाद 4 अगस्त को पूर्णाहुति और भंडारा होगा। इससे पूर्व भी उन्होंने जग कल्याण के लिए कई बार शिव महापुराण कथा का आयोजन कराया है। कार्यक्रम स्थल पर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। रोजाना सुबह के समय पहले मूल पाठ होगा और शाम के समय विस्तृत रूप से आए हुए लोगों को कथा का रसपान कराया जाएगा। साथ ही, क्षेत्र और समाज के कल्याण के लिए महामृत्युंजय जाप के साथ रुद्राभिषेक का कार्यक्रम भी होगा।
