(प्राथमिक विद्यालय में स्थापित किया वाटर कूलर)
मोहनलालगंज। मोहनलालगंज ब्लॉक प्रमुख ने शनिवार को विकास खंड की दो ग्राम पंचायतों में इंटरलॉकिंग सड़क और वाटर कूलर का उद्घाटन किया जिसमें भाजपा कार्यकर्ता सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।मोहनलालगंज ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ल (विन्ध्येश्वरी) द्वारा दहियर गांव में डामर रोड से विजय कुमार अवस्थी के घर तक इंटरलॉकिंग और ग्राम पंचायत बैरी मंगटैया में शिवकुमार के घर से कल्लू के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। वहीं ब्लॉक प्रमुख ने दहियर गांव के प्राथमिक विद्यालय में एक वाटर कूलर भी स्थापित किया जिससे कि बच्चों को शीतल पेयजल उपलब्ध हो सके।इस अवसर पर एडवोकेट धर्मेंद्र अवस्थी अभिषेक शुक्ल (अंशू), पुष्कर शुक्ला,जय शंकर पाण्डेय, राजू द्विवेदी,प्रधान राहुल साहू, बब्लू सिंह, सूर्य कुमार साहू, सहित ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ल को धन्यवाद देते हुए बताया कि अब उन्हें बारिश के मौसम में सड़क के कीचड़ से निजात मिल गया और चलने के लिए बेहतर रास्ता मिल गया।
