मोहनलालगंज, लखनऊ।धनुवासांड गांव में रविवार को समाजसेवी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्व. सत्यदेव सिंह यादव की पांचवीं पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने उनकी पुण्य स्मृति में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम की शुरुआत स्व. सत्यदेव सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान पूर्व चेयरमैन सेस सहदेव सिंह, अभिषेक सिंह, आर्यन सिंह, क्रुधव सिंह सहित क्षेत्र के अन्य प्रमुख लोगों ने उनकी जीवन यात्रा और जनसेवा के कार्यों को याद किया। सभी ने स्व. यादव को एक मिलनसार, जनकल्याणकारी और विकासोन्मुखी व्यक्तित्व बताया, जिन्होंने जीवन भर क्षेत्र की तरक्की और सामाजिक समरसता को प्राथमिकता दी।इस अवसर पर ग्राम प्रधान कृष्ण शरण प्रद्युमन सिंह, जो स्व. सत्यदेव सिंह यादव के पुत्र हैं, ने अपने पिता के आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि वे धैर्य, सेवा और आध्यात्मिक सोच के पथ पर चलकर समाज के हर वर्ग के उत्थान और गांव के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा, जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत, पूर्व अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह यादव, सांसद आरके चौधरी, पूर्व विधायक श्याम किशोर यादव, राम सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ० अजय पाण्डेय ‘सत्यम’, पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर, वरिष्ठ सपा नेता श्रवण कुमार यादव, अमर पाल सिंह, रामगोपाल यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार पाल समेत कई सम्मानित लोग शामिल हुए। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति यह दर्शा रही थी कि स्व. सत्यदेव सिंह यादव ने जनमानस में एक अमिट छाप छोड़ी है।
