निगोहां। पहली बार (एनएच-24बी) लखनऊ -रायबरेली हाइवे पर रंग बिरंगे फूलों की चमक और हरियाली का नजारा इस समय देखते ही बन रहा है। तरह -तरह के फूल हाईवे की शोभा बढ़ा रहे। जो पीले,लाल,सफेद तथा नारंगी कलर के है। नेशनल हाईवे पर बीचों बीच डिवाइडर पर हाईवे अथार्रिटी ने कनेर पुष्प की कई किस्मों के अलावा तरह-तरह के पेड़ लगाए है। इस समय सभी पौधों में पुष्प भी है।इस हाइवे पर पहली बार खूबसूरती का नजारा देखा जा रहा है। जो राहगीरों का मनमोह रहा है।पुष्प भी कई रंगों के है। किसी पौधे में लाल तो किसी में सफेद या नारंगी है। बरसात होने के वजह से पौधें तथा हरी घास भी अपनें रंग में है। एक तरफ रंग बिरंगे फूल अपनी छटा बिखेर रहे है तो एक तरफ हरियाली हाईवे की शोभा बढा रही है। हाईवे अथार्रिटी ने ये व्यवस्था कस्बा और गांवो से हटकर की है। कस्बा तथा गांवों के किनारे हाईवे के डिवाइडर पर जाॅली लगी हुई है जबकि सूनसान जगह पर ये फूलों के पौधे लगाए गये है।
