अमेठी जनपद के ग्रामसभा इन्हौना के गांव चौनापुर में सार्वजनिक भूमि पर अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर इस अवैध निर्माण को रोकने की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोग तालाब और ऊसर भूमि पर अनधिकृत रूप से मकान बना रहे हैं। यह भूमि गांव के वर्षा जल और नालियों का प्राकृतिक निकास मार्ग है। इस निर्माण से गांव के पानी की निकासी बाधित हो रही है।विजय, शिवकुमार, राजेश, गंगाराम, संदीप कुमार और गुड्डू सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि यह कार्य पूरी तरह से नियमों के विपरीत है। उन्होंने चिंता जताई है कि अगर समय रहते इस निर्माण को नहीं रोका गया तो बरसात के मौसम में गांव में जलभराव की समस्या गंभीर हो सकती है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कराने की मांग की है। उनकी मांग है कि निर्माण कार्य को तुरंत रोका जाए और वर्षा जल निकासी के लिए स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करके रास्ता अवरुद्ध करना गांव के हितों के विरुद्ध
