- पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त से देशभर के 9.71 करोड़ किसानों को मिला लाभ, लखनऊ के 2.03 लाख किसानों के खातों में पहुँचे 40.70 करोड़ रुपये……कृषक सम्मान समारोह में गूँजा संदेश अपनाइए प्राकृतिक खेती, बचाइए माटी की सेहत……
पीजीआई।लखनऊ,आज का दिन किसानों के लिए ऐतिहासिक रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के सेवापुरी के बनौली ग्राम से एक क्लिक में देशभर के 9.71 करोड़ किसान परिवारों के बैंक खातों में 20,500 करोड़ रुपये की 20वीं किस्त भेजी। प्रत्येक किसान को 2,000 रुपये की धनराशि सीधे खाते में पहुँची। उत्तर प्रदेश के 2.29 करोड़ किसानों ने इस योजना का लाभ उठाया।लखनऊ को मिला 40.70 करोड़ का तोहफ़ा…….जनपद लखनऊ के 2,03,472 किसानों के खातों में कुल 40 करोड़ 70 लाख रुपये की राशि पहुँची। इस अवसर पर कृषि विभाग, जनपद लखनऊ एवं कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, टेलीबाग के ऑडिटोरियम में भव्य किसान सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिसमें सैकड़ों किसान और कृषि वैज्ञानिक शामिल हुए।समारोह के मुख्य अतिथि अमरेश कुमार रावत, विधायक मोहनलालगंज रहे जबकि अध्यक्षता कामेश्वर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा ने की। भाजपा जिला अध्यक्ष विजय मौर्य, भाजपा/किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अतुल मिश्रा, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. बी.पी. सिंह, संयुक्त कृषि निदेशक लखनऊ मंडल डॉ. अजय कृष्ण, उप कृषि निदेशक लखनऊ विनय कुमार कौशल समेत कृषि विभाग के अनेक अधिकारी एवं 500 से अधिक महिला-पुरुष किसान मौजूद रहे।वैज्ञानिकों ने दी ज्ञान की खेती, नेताओं ने जगाया उत्साह…..डॉ. बी.पी. सिंह ने संस्थान की गतिविधियों और आधुनिक खेती के तौर-तरीकों पर प्रकाश डाला।डॉ. अजय कृष्ण ने समझाया कि प्रयोगशाला से खेतों तक तकनीक पहुँचाने के लिए कृषि विभाग कैसे कार्य करता है।डॉ. वी.के. सिंह ने बताया कि प्राकृतिक खेती से कैसे धान्य फसलों में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।विधायक अमरेश रावत ने मजदूरों के बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय जैसी सुविधाओं पर चर्चा की।प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा कामेश्वर सिंह ने रासायनिक उर्वरकों के दुष्प्रभाव और मृदा स्वास्थ्य को बचाने के लिए कार्बनिक खाद, जीरो बजट खेती और देसी गाय पालन की आवश्यकता पर बल दिया।भाजपा जिला अध्यक्ष विजय मौर्य ने बागवानी किसानों को विषमुक्त खेती की ओर प्रेरित किया।कृषि विभाग की योजनाओं के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर मुख्य अतिथि और अध्यक्ष ने सम्मानित किया।अंत में उप कृषि निदेशक विनय कुमार कौशल ने सभी अतिथियों, कृषकों और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
