लखनऊ। आजादी के अमृत महोत्सव एवं “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत मंगलवार को निगोहां में तिरंगा रैली का भव्य आयोजन किया गया। रैली की अगुवाई निगोहां मंडल अध्यक्ष ललित सिंह ने की।रैली निगोहां स्थित मंडल कार्यालय से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नगराम मोड़ पर पहुँची, जहाँ इसका समापन हुआ।

इस अवसर पर महामंत्री नवीन मिश्रा, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र दीक्षित, दीनू बाजपेयी, अमन सिंह चौहान, विनोद वर्मा, गुड्डन सोनी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।सभी प्रतिभागी हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ रहे थे। पूरे मार्ग में स्थानीय लोगों ने रैली का स्वागत किया और “हर घर तिरंगा” अभियान का समर्थन किया।मंडल अध्यक्ष ललित सिंह ने कहा कि इस रैली का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रबल करना और हर घर पर तिरंगा फहराने के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है।
