नगराम।लखनऊ, नगराम। थाना क्षेत्र के जमालपुर ददुरी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित राम मिलन पुत्र स्वर्गीय मैकूलाल निवासी जमालपुर ददुरी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि घटना बीते मंगलवार की रात करीब नौ बजे की है, जब वह अपने घर के पास मौजूद था।आरोप है कि गांव के ही रामलाल, राम सुमेर व श्याम लाल पुत्र स्वर्गीय राम स्वरूप तथा उनकी पत्नियां साधना व राम स्वरूप घर के पास पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दबंग आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान पीड़ित के पुत्र राममिलन को भी पीटकर गंभीर चोटें पहुंचाई गईं।पीड़ित के अनुसार, हमले में उनके सिर व शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना बुधवार को नगराम थाना प्रभारी को लिखित तहरीर देकर मामले की कार्यवाही की मांग की जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।नगराम थाना प्रभारी विवेक चौधरी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
