मोहनलालगंज।लखनऊ,आज़ादी के अमृत महोत्सव की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर “हर घर तिरंगा” जन-जागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए क्षेत्रीय मुख्यालय भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, जैती खेड़ा से मोहनलालगंज तक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया।यह रैली बुधवार को क्षेत्रीय मुख्यालय के अरुणाचलम कमांडेंट के नेतृत्व में निकाली गई। कार्यक्रम में अंशोल कुमार गोगरे सेनानी अधिकारी, डॉ. संजीव कुमार मुख्य चिकित्सा अधिकारी अन्य वरिष्ठ अधिकारी और हिमवीर जवान मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी ने एकजुट होकर आज़ादी के 79 वर्षों के गौरवपूर्ण इतिहास को याद किया और हर घर तिरंगा लहराने का संकल्प लिया।रैली का मुख्य उद्देश्य आम जनता के मन में देशभक्ति की भावना को प्रबल करना और 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना था। मार्ग में स्थानीय नागरिकों ने रैली का जोरदार स्वागत किया और ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ जैसे नारों से माहौल देशभक्ति से भर गया।बाइक रैली के दौरान सड़कों पर तिरंगे की शान देखते ही बन रही थी। नागरिकों ने तिरंगा झंडा, रंग-बिरंगे बैनर और देशभक्ति गीतों से वातावरण को और अधिक उल्लासमय बना दिया। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने नागरिकों से हर घर पर तिरंगा फहराकर देशप्रेम को अभिव्यक्त करने की अपील की।इस अवसर पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने सभी प्रतिभागियों और आम जनता का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस रैली को सफल बनाने में सहयोग दिया।
