सिंहपुर- अमेठी। कस्बा पन्हौना स्थित रियासत कालीन निर्मित ठाकुर द्वारा श्री राम जानकी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर जन्मोत्सव का कार्यक्रम बड़े ही श्रद्धा भक्ति भाव व उत्साह के साथ भक्तजनों द्वारा मनाया गया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों,थानों एवं घरों में सुबह से ही मंदिरों को झालर लाइटों से सजने संवारने का काम शुरू हो गया। कृष्ण भक्तजनों ने अपने नटखट कन्हैया के जन्मोत्सव पर आयोजित संगीतमय भजन- कीर्तन का जमकर आनंद लिया। रात 12 बजते ही भए प्रकट कृपाला दीन दयाला स्वर के साथ ही घंटों और शंखनाद की ध्वनि में पूरा क्षेत्र गूँज उठा। हाथी घोड़ा पाल की,जय कन्हैया लाल की, श्रीराधे -श्री कृष्णा पूरे उत्साह से जयकारा उद्घोष उपस्थित श्रद्धालुजन करते रहे। हर कृष्ण भक्त कान्हा के रंग में रंगा नजर आ रहा था। इस अवसर पर ठाकुर द्वारा मंदिर के पुजारी विजय नारायण शुक्ल, मुरलीधर तिवारी,राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल,आदित्य नारायण शुक्ला,राम जी, दिनेश गुप्ता गुडालू ,अभिमन्यु सोनी, अमित सिंह मिंटू, रमेश शुक्ल, लालबहादुर, इंद्र बक्श सिंह,रानू शुक्ला,भानू शुक्ला, सत्य प्रकाश पांडेय,आदि सैकड़ों श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।
