सिंहपुर-अमेठी। ब्लॉक कॉंग्रेस कार्यालय सिंहपुर में बुधवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वo राजीव गांधी की 81वी जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रमोहन तिवारी सहित उपस्थित सभी कॉंग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम भारत रत्न स्वo राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्री गांधी द्वारा देशहित में किये गए कार्यो पर प्रकाश डालते हुए ब्लॉक अध्यक्ष चंद्र मोहन तिवारी ने कहा कि सही मायने में वो आधुनिक भारत के निर्माता हैं। स्वo राजीव गांधी पंचायती राज,प्रौद्योगिकी संस्थान,कंप्यूटर क्षेत्र के जनक होने के साथ ही उन्होंने ही मतदाताओं को 21वर्ष से कम करके 18 वर्ष के मतदाताओं को लोकतंत्र में मताधिकार दिया। कार्यक्रम के पश्चात कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्री तिवारी के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर पहुँचकर अस्पताल के डॉक्टरों की मौजूदगी में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष शैलेश मौर्या,हरिनाम सिंह,कमाल अहमद, विनय सरोज,नंदकुमार पांडेय, देवेंद्र शुक्ला,तबरेज आलम,आसाराम गौतम,राम बरन पासी,आरिफ,मुमताज आदि तमाम कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
