..मोहनलालगंजविकास खण्ड के लालपुर प्राथमिक विद्यालय में फिर गूंजेगी बच्चों की किलकारियां…मोहनलालगंज।लखनऊ, मोहनलालगंज विकास खण्ड के लालपुर के प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को उस समय खुशी का माहौल छा गया जब विद्यालय पुनः बच्चों के लिए खोल दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी मोहनलालगंज सुशील कुमार ने पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख विनोद वर्मा की पहल और ग्रामीणों की मांग का सम्मान करते हुए विद्यालय के युग्मन का आदेश निरस्त कर 22 अगस्त 2025 से विद्यालय को दोबारा शुरू करने का आदेश जारी किया।विद्यालय खुलने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी। मंगलवार सुबह से ही गांव के वरिष्ठ नागरिक, युवा शक्ति, महिलाएं और अभिभावक विद्यालय परिसर में इकट्ठा हुए। ढोल-नगाड़ों की थाप पर बच्चों और शिक्षकों का जोरदार स्वागत किया गया। मिठाई वितरण के साथ गांववासियों ने अपनी खुशी जाहिर की।पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख विनोद वर्मा ने कहा कि “बच्चे ही देश का भविष्य हैं, सरकार बच्चों की बेहतर शिक्षा और विकास को लेकर निरंतर प्रयासरत है। छोटे बच्चों को गांव से दूर भेजना कठिन था और सभी अभिभावक निजी स्कूलों का खर्च नहीं उठा सकते। अभिभावकों की समस्याओं को देखते हुए विद्यालय खोलना आवश्यक था। सरकार और शिक्षा विभाग ने जनता की भावनाओं का सम्मान किया है।उन्होंने बताया कि युग्मन के बाद बच्चों को रायबरेली–मोहनलालगंज राजमार्ग पार कर दूसरे विद्यालय जाना पड़ता था, जिससे अभिभावकों को रोज हादसे की आशंका बनी रहती थी। अभिभावकों की लगातार आपत्ति और ज्ञापन के बाद ही यह निर्णय लिया गया ।विद्यालय की प्रधानाध्यापिका वंदना श्रीवास्तव ने बच्चों की शिक्षा को अपनी पहली प्राथमिकता बताते हुए कहा कि “पूरी ऊर्जा और संवेदना के साथ बच्चों को पढ़ाने का वादा करती हूं।” सहायक अध्यापक किरण मिश्रा, कीर्ति पाल और शिक्षामित्र सुषमा वर्मा भी मौजूद रहीं और उन्होंने भी बच्चों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद वर्मा के साथ रामचरण रावत, आलोक मिश्रा, राकेश वर्मा, नवीन मिश्रा, अनुज, बबलू, मथुरा, महेश, रामप्रसाद, कल्लू, रामजीवन, भल्लन, मुन्ना शुकुरू, गोलू, रमन, सुरेश, पंचम, शशांक पटेल सहित सैकड़ों ग्रामीण व अभिभावक उपस्थित रहे।गांव में खुशी का माहौल देखते ही बन रहा था। ग्रामीणों ने राज्य सरकार व शिक्षा विभाग के अधिकारियों के इस निर्णय के लिए आभार जताया।
