अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र के मयास गांव में देर रात ग्रामीणों ने भगवाधारी युवक को संदिग्ध हालत में घूमते देखा। पूछताछ में वह सही जवाब नहीं दे सका। संदेह होने पर ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।सूचना पर पहुंची जामो पुलिस युवक को थाने ले गई। पूछताछ में उसकी पहचान जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के पूरब बैदा गांव निवासी रमेश गुप्ता के रूप में हुई। वह रूपनाथ गुप्ता का पुत्र है। जलालपुर पुलिस से जानकारी मिली कि रमेश मानसिक रूप से कमजोर है और घर से निकलकर अमेठी पहुंच गया था।जामो थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजन थाने पहुंचने पर युवक को उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।
