अमेठी में आज दोपहर करीब 3 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। बारिश के दौरान खेत जाते समय आकाशीय बिजली गिरने से 55 वर्षीय किसान त्रिवेणी प्रजापति की मौत हो गई।मृतक त्रिवेणी प्रजापति ग्राम बोझवा मजे पीपालपुर, थाना पीपरपुर के निवासी थे। जानकारी के मुताबिक, वह साइकिल से खेत में काम करने जा रहे थे, तभी ग्राम खानपुर में उन पर आकाशीय बिजली गिर गई।हादसे के बाद ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक त्रिवेणी प्रजापति की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और परिजनों से तहरीर लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।मौके पर कानून व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।
