अमेठी में बड़ी राहत की खबर सामने आई है। घर से लापता हुए दो चचेरे भाइयों को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया।जानकारी के अनुसार, 22-23 अगस्त की रात को बुधराम पासी ने शिवरतनगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका 10 वर्षीय बेटा अमित कुमार और 20 वर्षीय भतीजा रोहित कुमार उर्फ रिंकू बिना बताए घर से चले गए हैं।शिकायत मिलते ही पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। टीम ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। जांच के बाद दोनों को चिलौली गांव मोड़ के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया और परिजनों को सौंप दिया।बच्चों को ढूंढने वाली टीम में उप-निरीक्षक मनोज कुमार प्रजापति, हेड कांस्टेबल जसवंत यादव और होमगार्ड दुर्योधन सिंह शामिल थे। परिवार और ग्रामवासियों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया।
