अमेठी। तिलोई ब्लॉक स्थित राजा विश्वनाथ शरण शिक्षा संस्थान में साधारण सभा की बैठक संपन्न हुई। बैठक राजकीय हाईस्कूल चेतरा बुजुर्ग परिसर में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक अमेठी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक राजेंद्र प्रसाद जायसवाल ने की।कुल 69 सदस्यों में से 58 सदस्य बैठक में उपस्थित रहे। सभी ने सर्वसम्मति से कुंवर मृगांकेश्वर शरण सिंह को लगातार तीसरी बार प्रबंधक चुना। वहीं, कुंवर उत्कर्ष सिंह उप प्रबंधक पद पर निर्वाचित हुए।इस अवसर पर साधारण सभा के अध्यक्ष राजा मयंकेश्वर शरण सिंह और उपाध्यक्ष राजा विनय कुमार सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में रमेश कुमार सिंह, संतबख्श सिंह, शिवानंद सिंह, समर बहादुर सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, उमेश सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह सहित अनेक पदाधिकारी और सम्मानित सदस्य शामिल हुए।
