निगोहां गांव में लगे 32 सीसीटीवी कैमरे—–
लखनऊ। निगोहां गांव में अब पुलिस के साथ गांव की सुरक्षा अब तीसरी आंख की निगरानी में होगी। पूर्व में हुई चोरियों को लेकर ग्राम निगोहां प्रधान अभय कांत दीक्षित की पहल से गांव भर में अब तक 32 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। ये कैमरेगांव की हर गली मोहल्ले और नुक्कड़ पर लगाये गए। है। जिसकी निगरानी गांव के पंचायत भवन में लगी एलसीटी से बराबर की जा रही।ग्राम प्रधान की इस पहल को लेकर ग्रामीण ग्राम प्रधान की सराहना कर रहें है।एसीपी रजनीश वर्मा की माने तो सीसीटीवी कैमरे लगाने के मुख्य फायदों में अपराधों में कमी लाने के साथ ही महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा में वृद्धि, स्वच्छता अभियान में सहायता, और सार्वजनिक संपत्तियों की निगरानी के साथ ही कैमरे से अपराधी गतिविधियों की पहचान आसानी से हो सकेगी और पुलिस की कार्यशैली में मदद मिलती रहेगी, जिससे गांवों को सुरक्षित और अपराध-मुक्त बनाने में मदद मिलेगी।
कैमरे से अपराध नियंत्रण और रोकथाम में मिलेगी मदद—–
एसओ अनुज कुमार तिवारी की माने तो सीसीटीवी कैमरे आपराधिक गतिविधियों पर नज़र रखते हैं, जिससे चोरी, डकैती और अन्य गैरकानूनी कामों में कमी आती है महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है क्योंकि कैमरे उन पर और आसपास के माहौल पर लगातार नज़र रखते हैं घटना के बाद दोषी व्यक्ति की पहचान करना आसान हो जाता है क्योंकि हर गतिविधि कैमरे में कैद हो जाती है पुलिस अपराधों की जांच और समाधान में सीसीटीवी फुटेज का उपयोग कर सकती है, जिससे अपराधियों तक जल्दी पहुंचा जा सकता है।
गांव की स्वच्छता और विकास की भी होगी निगरानी—
ग्राम प्रधान अभय दीक्षित के अनुसार सीसीटीवी कैमरे से गांव की सुरक्षा के साथ गांव स्वच्छता की भी निगरानी की जाएगी। जिससे विसंगतियों को पहचाना जा सकेगा। साथ ही स्कूल, सामुदायिक शौचालय और पंचायत भवनों जैसी सार्वजनिक संपत्तियों की निगरानी की जा सकती है, जिससे उनकी सुरक्षा सुनिश्चित होती है गांवों को सुरक्षित और सुचारू बनाने में मदद मिलेगी। गांव के सार्वजनिक स्थानों जैसे गलियों, तिराहों और मुख्य चौराहों पर कैमरे लगाकर पूरे गांव की प्रभावी निगरानी की जा रही।
