नगराम, लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (लोकतांत्रिक) संगठन को मजबूत बनाने को लेकर प्रदेश सचिव लगातार क्षेत्र में बैठकें कर रहे हैं, संगठन के पदाधिकारी प्रदेश सचिव अनमोल तिवारी ने रविवार को क्षेत्र के बबैया गांव में नगराम क्षेत्र के शाह मोहम्मदपुर अपैया (बबैया) गांव में भाजपा के किसान मोर्चा के जिला महामंत्री वीरेन्द्र मिश्रा समेत अन्य किसानों के साथ बैठक कर संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा किया। इस दौरान प्रदेश सचिव ने गमछा डाल कर वीरेन्द्र शंकर मिश्रा को सम्मानित किया। हालांकि जल्द ही वीरेन्द्र शंकर मिश्रा सैकड़ों किसानों के साथ सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। किसानों के चर्चा में यूरिया खाद न मिलने को लेकर प्रदेश सचिव ने चिंता जताई , किसानों का कहना था कि क्षेत्र की समितियों पर खाद को लेकर सुबह से ही लाइन में लगना पड़ता है, तब जाकर यूरिया खाद मिल पाती है।
