लालगंज (रायबरेली)लालगंज नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा राणा बेनी माधव की प्रतिमा पर माला पहनाकर व पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी जयंती मनाई गई
इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रतीक शर्मा ने कहा कि मैं राणा बेनी माधवबक्श सिंह स्मारक समिति के उन सभी लोगों को बधाई देता हूं और उनका आभार व्यक्त करता हूं जिनके सफल प्रयास से हमारे कस्बे में राणा बेनी माधव जी की प्रतिमा का अनावरण होना सुनिश्चित हुआ था जिससे कि आज उनकी जयंती पर हम सभी लोग श्रद्धांजलि अर्पित कर पा रहे हैं। नगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रौनक भदौरिया ने कहा 1857 के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी में आदरणीय बेनी जी ने अपनी वीरता और साहस से अंग्रेजों को कड़ी चुनौती दी थी वो केवल एक योद्धा ही नहीं बल्कि साहस और समर्पण के प्रतीक थे इस अवसर पर नगर अध्यक्ष प्रतीक शर्मा, रौनक भदौरिया, अरविंद सिंह भदौरिया, रोहित सोनी कृष्णा त्रिवेदी, शुभम मिश्रा शशिकांत शर्मा मोहम्मद जमील, विश्वजीत सिंह, विनोद गुप्ता कुलदीप श्रीवास्तव, मनजीत सिंह, फैसल खान, फारूक राणा मोहम्मद अनस, सत्यम सिंह, आयुष सिंह आदि पदाधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
