अधिवेशन में मंदिर परिसर में फैले अतिक्रमण को हटाने पर बनी सहमति
पत्रकारों को भी प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर किया गया अभिनंदन
लालगंज(रायबरेली)।ऐहार गांव स्थित बाल्हेश्वर मंदिर परिसर में रविवार को बाबा बाल्हेश्वर सेवा समिति का वार्षिक अधिवेशन हुआ।बैठक की अध्यक्षता राजू तिवारी ने की।संचालन कीर्तिमनोहर शुक्ला ने किया।अधिवेशन में मंदिर परिसर में फैले अतिक्रमण को हटाने पर सहमति बनी।साथ ही विकास कार्यों की समीक्षा भी की गई।प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि,सावन सोमवार और नववर्ष पर आयोजित कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं के सेवा भाव को देखते हुए उनका सम्मान किया गया।पत्रकारों को भी प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पं. झिलमिल जी महाराज,पं. संजू महाराज,टेनी बाबा,कीर्ति मनोहर शुक्ला,धीरेंद्र मिश्रा,प्रधान प्रतिनिधि राजेश फौजी,कपिल देव तिवारी,मुकेश सिंह,राजू तिवारी,सूर्य प्रसाद मिश्रा,विकास तिवारी,सज्जन निर्मल,गोविंदा अवस्थी,अतुल मिश्रा,दीपू तिवारी,अखिलेश पांडेय,जितेन्द्र त्रिपाठी,उत्तम मिश्रा,अनुराग तिवारी,इंद्रेश यादव,आशीष वर्मा,राजेन्द्र तिवारी,राजन तिवारी,दीपू तिवारी,आकाश शुक्ला,दीपक तिवारी,राहुल निर्मल,मयंक शुक्ला सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
